फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भलवानी में ट्रैक्टर पलटने से बरामदे की दीवार गिरी, स्कूटी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में रविवार को जाहू से हमीरपुर वाया बाहन्वीं सड़क पर भलवानी में बजरी से भरा ट्रैक्टर पलट गया। इससे सड़क के साथ लगते मकान के बरामदे की दीवार भी गिर गई तथा अंदर खड़ी स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर मुंडखर क्रशर से बजरी भरकर बाहन्वीं की ओर जा रहा था और इसे पवन कुमार पुत्र रूलिया राम गांव धमरोल चला रहा था। भलवानी के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मदन लाल पुत्र बसंत सिंह के मकान से टकरा गया और पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक के पेट में टीन से कट लगे हैं। चालक को घायल अवस्था में भोरंज सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। भलवानी पंचायत प्रधान संजीव अंगारिया ने कहा कि इस घटना से मदन लाल के मकान को भी नुकसान हुआ है। डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें