डीएवी हमीरपुर स्कूल के मेधावी विद्यार्थी स्कूल प्रधानाचार्य के साथ : स्रोत संस्थान
- फोटो : संवाद
हमीरपुर। भाषा एवं जिला स्तरीय संस्कृति विभाग हमीरपुर की ओर से आयोजित भाषण और निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद डीएवी स्कूल के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्य महेंद्र ठाकुर ने बच्चों का स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। जिला स्तरीय भाषण और निबंध प्रतियोगिता में डीएवी हमीरपुर ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया है। राजभाषा हिंदी पखवाड़ा पर भाषा एवं जिला संस्कृति विभाग हमीरपुर की ओर से जिला स्तर पर भाषण, निबंध लेखन तथा हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। भाषण प्रतियोगिता में डीएवी हमीरपुर की छात्रा काश्वी धीमान ने प्रथम तथा निबंध लेखन में राशि ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। संवाद