फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घास से चटाइयां, बिन्ने, झाड़ू, रस्सियां बनाने का लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
भलेठ स्कूल के विद्यार्थी बगड़ घास से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लेते हुए। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ में विद्यार्थियों को बगड़ घास हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूल के ईको क्लब के विद्यार्थियों व अन्य को जंदडू गांव में बगड़ घास से चटाइयां, बिन्ने, झाड़ू, रस्सियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य मंजरी वी महाजन ने कहा कि यह हस्तकलाएं और हस्तशिल्प हमारी परंपरागत संस्कृति के परिचायक हैं। उन्होंने परंपरागत हस्तकला कौशल को जीवित रखने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य मंजरी महाजन की इस पहल के लिए सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में हमारी प्राचीन संस्कृति के तहत बनने वाले उत्पाद विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में हस्तकला शिल्प को जिंदा रखने के लिए हमें आने वाली पीढि़यों को हस्तकला के बारे में प्रशिक्षण देना होगा ताकि पुरानी संस्कृति को पूरी तरह से बचाया जा सके। इस दौरान पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और भरपूर सहयोग दिया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें