काले अंब में पर्यवेक्षक सत्यनारायण ने मांगा समर्थन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत काले अंब में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक सत्यनारायण शर्मा ने लोकसभा हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से चलाई गई योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्हें हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भी सरकार की ओर से चलाई गईं कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के समक्ष रखा। उन्होंने दावा किया है कि बैठक के दौरान लोगों ने भी कांग्रेस का भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रणवीर चौहान, मनोहर, राजकुमार ठाकुर, शहंशाह, राजेश शर्मा, गोल्डी, अभिषेक, साहिल, नितिन, राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।