बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रैली निकालने से पहले उपप्राचार्य डॉ. मनोज डोगरा ने सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें और गाड़ी चलाते समय हमें सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। भारत सरकार और राज्य सरकार ने युवाओं को जागरूक करने के लिए बहुत से अभियान चलाए हैं। इस अवसर पर प्रो. मनोज शर्मा और प्रो. अजय आदि मौजूद रहे। संवाद