फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल को अनुबंध पूरा करने वाले शिक्षक हों नियमित : चौहान

विज्ञापन
राजकीय अध्यापक संघ के पदाधिकारी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
अध्यापकों का अनुबंध कार्यकाल हो गया है पूरा
विज्ञापन


कहा, कई अध्यापक प्रधानाचार्य पद पर बिना पदोन्नति ही हो गए सेवानिवृत्त

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को हमीरपुर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान राजकीय अध्यापक संघ जिला प्रधान हमीरपुर राजेश गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि एक अप्रैल को नियमित होने वाले शिक्षकों को अभी तक नियमित नहीं किया गया है। इसलिए उन्हें नियमित किया जाए और उन्हें एक अप्रैल से ही नियमित माना जाए और सभी लाभ दिए जाएं। इसके लिए शिक्षा निदेशकों से मुलाकात की गई है। इस दौरान कहा गया कि जिन शिक्षकों के अनुबंध के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं उन्हें शीघ्र नियमित किया जाए और एक अप्रैल से नियमित माने जाएं। वहीं कई ऐसे अध्यापक हैं जो अनुबंध पर हैं, उन्हें भी नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से किए वादे ओपीएस को बहाल किया है। इससे कर्मचारी वर्ग को लाभ मिल रहा है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके तहत शीघ्र ही प्रदेश भर में एक सर्वे किया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़़ाने और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्री प्राइमरी की कक्षाएं शुरू की गई हैं। उन बच्चों को पढ़ाने के लिए भी दो वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त अध्यापकों को रखा जाएगा। वहीं, अध्यापक जिन्हें प्रधानाचार्य पद के लिए पदोन्नत होना था बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में उन्होंने प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि शीघ्र इन शिक्षकों को पदोन्नत किया जाए। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, जिला प्रधान राजेश गौतम, उपाध्यक्ष कुलदीप अत्री, जिला महासचिव हाकम राणा, वित्त सचिव संतोष कुमार, प्रदेश चीफ पैटर्न अरुण गुलेरिया, कुलदीप अत्री, डीपी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें