फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय भोरंज के सौजन्य से मंगलवार को पंचायत घर धमरोल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों और विशेष रूप से सक्षम लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। 80 वर्ष से अधिक आयु वाले और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगजनों को घर से ही अपने मत का प्रयोग करने की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ उनको लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत धमरोल वीना कुमारी एवं उप प्रधान विजय कुमार भी उपस्थित रहे। पंचायत घर में एकत्रित हुए लोगों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को प्रेरित किया गया कि वह अपने आस-पड़ोस के सभी मतदाताओं को भी मतदान का महत्व बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें