फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैंक खाते में आई धनराशि के रखरखाव के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड नादौन में मंगलवार को खंड चिकित्सा अधिकारी नादौन की अध्यक्षता में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों के सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड नादौन के उपप्रधान, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और अन्य समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला में समिति के सभी सदस्यों को मासिक बैठक और बैंक खाते में आई धनराशि के रखरखाव सहित अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण देने के लिए हमीरपुर से सलोचना देवी, सह संयोजक नेहा कटोच विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ केके शर्मा ने भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजकुमार ने कहा कि कार्यशाला में प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के कार्यों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करते हुए गांव में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना ही समिति का असल उद्देश्य है, इस बारे में समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें