हमीरपुर। डाइट गौना करौर में आयोजित कार्यशाला के ग्यारहवें दिन का शुभारंभ प्रार्थना एवं पुनरावृत्ति के साथ हुआ। प्रथम सत्र में स्रोत व्यक्ति रजनीश कुमार ने प्रतिभागियों को कक्षा पांचवीं के लिए अंग्रेजी भाषा के श्रवण, वाचन, लेखन कौशल आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। दूसरे सत्र में स्रोत व्यक्ति अनिल कुमार ने गणित की कक्षा पांचवीं के लिए गति, दूरी और समय, लाभ हानि पर गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रयोजन अधिकारी मदनलाल बन्याल ने कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों से आग्रह किया कि जो भी अध्यापक कार्यशाला में सीख कर जाएं, अपने ज्ञान को बच्चों के साथ साझा करें। कार्यशाला के तीसरे सत्र में स्रोत व्यक्ति रजनीश कुमार ने कक्षा पांच के लिए हिंदी व्याकरण पर विस्तृत चर्चा की। चौथे सत्र में जिला समन्वयक पुनीत कुमार ने स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम, स्कूल पुस्तकालय तथा सह पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला शिक्षक प्रशिक्षण प्रभारी भवानी सिंह, नेक मोहम्मद, समन्वयक सरोज कुमारी तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से नवीन कुमार उपस्थित रहे।