साक्षात्कार
निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 11:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
स्वास्थ्य जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक खनौली में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक कार्यक्रम
श्रीमद् भागवत कथा:
टाउन भराड़ी माता मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास 12:00 सुशील नड्डा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य का प्रसंग सुनाएंगे।
शिविर :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में आयोजित राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर में स्वयंसेवी 11:00 बजे खेल मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास करेंगे।
खेल
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अंतर-महाविद्यालय हैंडबॉल (छात्र वर्ग) प्रतियोगिता 10:00 बजे से शुरू होगी।