नादौन (हमीरपुर)। लॉकडाउन खुलने के साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नादौन पुलिस ने विशेष अभियान फिर से शुरू किया है। इसी कड़ी में नादौन पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाकर कार्रवाई करना आरंभ कर दी है। वीरवार को नादौन पुलिस ने 27 चालान काटे तथा 3000 जुर्माना वसूल किया। एसआई चुन्नीलाल ने लोगों से आग्रह किया है कि यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें।