दिम्मी स्कूल में आयोजित बैग फ्री डे के दौरान विद्यार्थियों को जानकारी देते टिक्कर खातरियां स्कू
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिम्मी में शनिवार को बैग फ्री डे मनाया गया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विज्ञान और गणित विषय को रोचक तरीके से पढ़ने के बारे में टिप्स दिए गए। क्लस्टर स्कूल टिक्कर खातरियां के प्रधानाचार्य देवराज धीमान ने कहा स्कूल में शनिवार को बैग फ्री दिवस पर विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए सरल तरीके बताए जाते हैं ताकि विद्यार्थियों को स्कूल में पढ़ाई करने में कोई भी परेशानी न हो। इस अवसर पर मुख्याध्यापक सुमन कुमारी, विज्ञान शिक्षिका अनुपमा शर्मा, रचना देवी, रुमला देवी, अंजना देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।