फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विज्ञान और गणित को आसान तरीकों से समझने के दिए टिप्स

Sat, 05 Jul 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में शुक्रवार को तीन कार्यक्रम एक साथ शुरू हुए। प्रथम कार्यक्रम स्कूल प्रधानाचार्य सनम की अध्यक्षता में शुरू हुआ। अरविंद कुमार और पवन कुमार शर्मा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित को आसान तरीकों से समझने के लिए तरीके बताए। इसी के साथ स्कूल में एसएससी सदस्यों की दो दिवसीय कार्यशाला भी शुरू हुई। सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक सुनील कुमार ने अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों को विभिन्न कार्यों के बारे में जागरूक किया। तीसरे कार्यक्रम में छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने व्यवसायिक कोर्स के तहत राजकीय बहु तकनीकी संस्थान बडू का शैक्षणिक भ्रमण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें