अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।
- फोटो : अवैध खनन पर पुलिस ने जब्त की पोकलेन मशीन।
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत रिड़ी-महाला में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वीरवार देर रात स्थानीय लोगों के सहयोग से एक टिपर और एक पोकलेन मशीन को जब्त किया गया है। पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में बिना अनुमति चल रही खोदाई और मिट्टी उठाने की शिकायत मिलने के बाद की गई। स्थानीय निवासियों के मुताबिक अवैध खनन के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ आसपास के रास्तों और जमीन की स्थिति भी प्रभावित हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में ले लिया। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद