फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खड़े ट्रक से टकराया टिपर, युवा चालक की मौत

विज्ञापन
नादौन में टिप्पर में फंसे चालक को निकालने के लिए कटर से टिप्पर को काटते लोग। संवाद
विज्ञापन
चालक डेढ़ घंटे तक सीट में फंसा रहा
विज्ञापन

ज्वालामुखी मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने सुबह चार बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत नादौन ज्वालामुखी मार्ग पर स्थानीय विश्राम गृह के निकट पेट्रोल पंप के सामने शनिवार सुबह करीब चार बजे एक भीषण टिपर हादसे में गंभीर रूप में घायल चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह करीब अढ़ाई घंटे तक अपनी सीट में ही फंसा रहा। बाद में लोगों के सहयोग से निकालकर नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया। हादसे के बाद ज्यादा खून बह जाने से यहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय अनमोल कुमार पुत्र बलबीर चंद निवासी गांव कांगरी सुजानपुर क्षेत्र टिपर को लेकर सुबह तीन बजे के आसपास हमीरपुर से नादौन के लिए चला था। जैसे ही सुबह करीब चार बजे शहर के भगवती पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन दूसरे किनारे पर खड़े ट्रक के पीछे जा टकराया। हादसे में अनमोल बुरी तरह चालक की सीट में ही फंस गया। उसकी एक टांग टिपर के अगले भाग से बाहर निकल आई, जबकि दूसरी अंदर ही बुरी तरह फंस गई। टक्कर लगने के बाद करीब अढ़ाई घंटे तक स्थानीय लोग और कुछ अन्य वाहनों के चालक उसे निकालने की कोशिश करते रहे परंतु वह इतनी बुरी तरह फंसा था कि चालक की ओर का दरवाजा और उसके अगले भाग को लोहे के कटर से काटकर बड़ी कठिनाई से बाहर निकाला गया। चालक की दोनों टांगें बुरी तरह टूट गई हैं और शरीर के निचले हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। यहां उसकी जान डली गई। वहीं, थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें