फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कार की टक्कर से तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत गलोड़ खास में कार की टक्कर से तीन युवक घायल हो गए। हादसा रविवार शाम करीब सात बजे हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गलोड़ खास निवासी अंश ठाकुर ने बताया कि रविवार शाम वह गलोड़ खास में मौजूद था। इसी दौरान एक गाड़ी के पीछे आ रही कार के चालक ने आगे निकलने के लिए ओवरटेक किया। इस दौरान उसने खुद को बचाने के लिए सड़क किनारे होने का प्रयास किया, लेकिन कार का पिछला हिस्सा उसकी जांघ से टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, कार की चपेट में दो अन्य युवक भी आ गए और उन्हें भी चोटें आईं। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी बलवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें