फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पंचायतों के तीन गांव कंटेनमेंट जोन से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए जिले की तीन पंचायतों के तीन गांवों में कोई अन्य पॉजिटिव मामला न मिलने पर इन गांवों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। अब इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां नहीं रहेंगी। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत सराहकड़ के वार्ड नंबर-7 गांव भरनांग, ग्राम पंचायत दरोगण पतीकोट के वार्ड-3 गांव तरिंगर और ग्राम पंचायत साहनवीं के वार्ड नंबर एक गांव कपलोटी में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। संक्रमण के संभावित मामलों का पता लगाने के लिए इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी चलाया गया लेकिन, इस अभियान के दौरान कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। इन सभी गांवों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। अब इन क्षेत्रों में रोजाना कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें