हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर की ओर से नगर निगम हमीरपुर के सहयोग से राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में एक स्वच्छता अभियान आयोजित किया। नगर निगम के एरिया के तहत अभियान चलाकर तीन क्विंटल कचरा एकत्र किया गया। इसके बाद इसे आगे निस्तारण के लिए एमसी के प्रसंस्करण स्थल पर भेजा गया। स्वच्छता अभियान के दौरान कर्मचारियों को दस्ताने वितरित किए गए, ताकि वे स्वच्छता कार्य को सुरक्षित रूप से कर सकें। अभियान समाप्त होने के बाद उन्हें जलपान भी करवाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वर्ण जयंती (1974 में स्थापना के 50 वर्ष) के उत्सव के तहत यह अभियान चलाया गया। इस दौरान बोर्ड और नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद