फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बुढा-दा-टियाला मकतेड़ी में दो व्यक्तियों से तीन ग्राम चिट्टा बरामद

Sun, 17 Aug 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर की टीम ने बुढा-दा-टियाला मकतेड़ी में दो व्यक्तियों से तीन ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान मनोज कुमार उर्फ मनु आयु 36 वर्ष निवासी राहिल, अमन शर्मा आयु 30 वर्ष निवासी मकतेड़ी के रूप में हुई है। आरोपी मकतेड़ी के समीप कार में बैठे हुए थे। पुलिस टीम ने अन्य वाहनों के साथ जब कार की चेकिंग की तो कार से तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ बड़सर थाना में एनडीपीएस का मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें