फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: माता के मुकुट और चांदी की आंखें ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना सरकाघाट के तहत माता मंदिर चोलथरा के पास कोठी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। शातिर माता की मूर्ति का चांदी का मुकुट और आंखें उड़ा ले गए हैं। चोरों ने माता के मुख्य दान पात्र को तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाए हैं। रविवार रात करीब एक बजे चोर मंदिर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। तोड़फोड़ की आवाज से मंदिर के पुजारी की आंख खुली तो उन्होंने शोर मचाया। इससे वे वहां से फरार हो गए। पुजारी ने इस घटना की जानकारी रात को ही मंदिर कमेटी को दे दी। सुबह मंदिर कमेटी ने घटनास्थल का जायजा लिया और उसके उपरांत पुलिस थाना सरकाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमेटी के बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। हालांकि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी की फुटेज में एक नकाबपोश दिख रहा है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। चोर ने वारदात के दौरान कैमरे से भी छेड़छाड़ की है। मंदिर कमेटी के प्रधान गोवर्धन सिंह ठाकुर ने मामले में पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।। उधर सरकाघाट डीएसपी संजीव गौतम ने कहा कि छानबीन की जा रही है।

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें