फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस में विद्यार्थियों के बैग चुराते धरा चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर में आने वाली बसों से बैग चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा है। दरअसल आरोपी ने शुक्रवार को स्थानीय काॅलेज के छात्रों के बैग चोरी किए। चोरी की यह वारदात बस में लगे सीसीटीवी में रिकाॅर्ड हो गई। बस स्टैंड में मौजूद पुलिस कर्मियों को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अड्डे के पास ही दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपी युवक को सदर थाने में ले जाया गया। पहले हुई चोरी की वारदातों में इसका कितना हाथ रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है। बसों में बैग चोरी करने वाला यह शातिर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। शुक्रवार को भी एक निजी बस में बैठी दो कॉलेज छात्रों के बैग चोरी हो गए थे। बैग चोरी होने की बात पुलिस तक पहुंची तथा पुलिस ने निजी बस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। फुटेज खंगालने के बाद सामने आए चेहरे की तलाश शुरू हुई। अड्डे के पास ही चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस मामले में गहन पूछताछ कर रही है। बस अड्डा की चौकी में ही इसे पहले पूछताछ के लिए ले जाया गया तथा वहां से इसे थाना पहुंचाया गया। अब तक आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के बैग बस की सीट से चोरी हो चुके हैं। कई बार यात्री सीट पर कब्जा जमाने के चक्कर में बैग सीट पर छोड़ जाते हैं। इसका फायदा उठाकर बैग चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। शुक्रवार को दोनों लड़कियां अपने पर्स को बस की सीट पर रखकर बाहर सामान लाने चली गई थीं। जब लौटीं तो पर्स सीट से गायब थे। एक छात्रा के बैग में 2000 रुपये और 10वीं व 12वीं के सर्टिफिकेट, बोनाफाइड सहित अन्य दस्तावेज थे। जबकि, दूसरी लड़की के बैग में किताबें इत्यादि ही थीं। बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा गया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें