हमीरपुर। जिले में 47 टेंपो ट्रेवलर रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक हिमाचली, बेरोजगार इन रूटों के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए टेंपो ट्रेवलर चलाए जाने की योजना है। जिले में ऐसे करीब 47 रूट निर्धारित हैं, जहां पर टेंपो ट्रेवलर चलाए जाएंगे। कई रूट ऐसे हैं, जहां पर अभी तक बसें नहीं संचालित हो पाई हैं। उन क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में दिक्कत आती है। अधिकतर ऐसे मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। आरटीओ अंकुश शर्मा ने बताया कि 47 टेंपो ट्रेवलर रूटों के लिए 30 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। संवाद