फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गंदगी फैलाने पर 500 से लेकर एक हजार रुपये का होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू बाजार के दुकानदारों को दी हिदायत
विज्ञापन

पंचायत में चलाया सफाई अभियान
भोरंज (हमीरपुर)। जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने कहा कि जाहू पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए बाजार के सभी दुकानदारों से आह्वान किया कि पानी की नालियों में कचरा न फेंके। अपने दुकान के आगे कूड़ेदान रखें और उसी में कूड़ा डालें। अगर जाहू बाजार में किसी दुकानदार ने गंदगी फैलाई तो उससे 500 से लेकर एक हजार तक का जुर्माना डाला जा सकता है। इससे पहले ग्राम पंचायत जाहू के सभी पदाधिकारियों ने वीरवार को स्वच्छता अभियान चलाया। पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा की अगुवाई में उपप्रधान चमन लाल, वार्ड सदस्य राज कुमारी, सिमरौ देवी, कर्मी देवी, जोगिंद्र सिंह, जगदीश चंद, मंजुला देवी, सुदेश कुमारी, उषा देवी व पंचायत सचिव माया देवी की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जाहू पंचायत के मुख्य रास्तों व अन्य जगहों पर सफाई की गई। जाहू पंचायत के सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया और ग्रामीणों को अपने घर के आसपास व पानी की नालियों को साफ सुथरा रखने का आह्वान किया गया। इसके अतिरिक्त जाहू बाजार का भी का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें