फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन शहर में 24 घंटे होगी पेयजल सप्लाई, पांच हजार लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर पंचायत नादौन के एरिया में 24 घंटे पेयजल सप्लाई होगी। 30 करोड़ की लागत से शहर की पेयजल योजना को अपग्रेड किया जा रहा है। इससे शहर के पांच हजार पेयजल उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। सीएम सुक्खू के निर्देशों पर इस कार्य को करवाने के लिए 30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत ब्यास नदी के किनारे औद्योगिक क्षेत्र के निकट लगी परकोलेशन बेल योजना को अपग्रेड किया जाएगा। शहर को 24 घंटे जल उपलब्ध करवाने के लिए बनाई गई इस योजना को पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


योजना के तहत शहर में नई पेयजल पाइप लाइनें डाली जाएंगी तथा पानी के लिए नए मीटर लगाए जाएंगे। जितना पानी इस्तेमाल किया जाएगा, उसी हिसाब से उपभोक्ताओं को बिल अदा करना होगा। योजना के पूर्ण होते ही शहर को 24 घंटे पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस योजना के बनने के बाद शहर में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग के सहायक अभियंता अमित चौधरी ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरे होते ही आगे का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें