फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज मेंं सात घंटे गुल रही बिजली, न सीटी स्कैन, न हुए एक्सरे

विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में छाया अंधेरा। संवाद
विज्ञापन
अस्पताल से बैरंग लौटे मरीज, छाया रहा अंधेरा
विज्ञापन

जिले में सबसे बड़े अस्पताल में महज एक जनरेटर

गुस्से में आया एक मरीज शिकायत लेकर प्राचार्य के पास पहुंचा, यथास्थिति से करवाया अवगत

चिकित्सकों को भी अंधेरे में इलाज करने में हुई दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर मेंं शनिवार को सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। अस्पताल में चारों तरफ अंधेरा छाया रहा। एक्सरे, सीटी स्कैन करवाने पहुंचे मरीज बैरंग लौटे। बिना बिजली एक्सरे, सीटी स्कैन भी नहीं हुए। आपातकाल में आए मरीजों को भी एक्सरे, सीटी स्कैन के बिना ही रहना पड़ा। कर्मचारी भी अंधेरे में कामकाज नहीं निपटा पाए। डॉॅ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर मेंं दूरदराज के क्षेत्रों से लोग इलाज करवाने पहुंचते हैं लेकिन जब यहां पर आने पर इलाज नहीं मिल पाता तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में एक जनरेटर भी है लेकिन उससे महज आईसीयू और ऑपरेशन थियेटर को कनेक्शन है। अस्पताल के शेष हिस्से में दिन भर अंधेरा छाया रहा।चिकित्सकों को भी अंधेरे में इलाज करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मरीजों को भी इतनी गर्मी और अंधेरे में खासी दिक्कत झेेलनी पड़ीं। अंधेरे के कारण गुस्से में आया एक मरीज प्राचार्य के पास शिकायत लेकर पहुंच गया। वहां प्राचार्य ने कहा कि जो जनरेटर है उससे आईसीयू व ऑपरेशन थियेटर को कनेक्शन है। अस्पताल के अन्य क्षेत्र को जनरेटर उपलब्ध करवाने के लिए विद्युत विंग ऑफ पीडब्ल्यू को छह माह पूर्व रुपये जमा करवा दिए हैं। बाद में उस मरीज को वहां से भेजा गया। वहीं, अन्य मरीजों मीना कुमारी, सुदर्शना देवी, आकांक्षा रानी, बलदेव सिंह, संजय राणा आदि ने कहा कि अस्पताल में अधिकारी स्वयं तो एसी के नीचे बैठते हैं लेकिन मरीज व चिकित्सक परेशान हैं। न एक्सरे हुए न ही सीटी स्कैन। अंधेरे में चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में अक्सर बिजली के कट लगते रहते हैं। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अंधेरे में इलाज करने और करवाने में ही दिक्कत होती है। इतने बड़े अस्पताल में महज एक जनरेटर है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि विद्युत विंग ऑफ पीडब्ल्यू को नया जनरेटर लगाने के लिए 75 लाख रुपये छह माह पूर्व जमा करवा दिए हैं लेकिन अभी तक जनरेटर नहीं लगा। इस बारे में लगातार बात की जा रही है। 500 केवी का जनरेटर लगाने के लिए कहा गया है। इस बारे में बिजली बोर्ड हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरव ने कहा कि हथली के पास केवल में फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई। फील्ड में समस्या का हल करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें