फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचपीटीयू की प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए परीक्षा केंद्र में रहा अव्यवस्थाओं का माहौल

विज्ञापन
एचपीटीयू की प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए परीक्षा केंद्र गौतम महाविद्यालय हमीरपुर में जमा हुए अभ्य
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रवेश के लिए रविवार को हुई प्रवेश परीक्षा में परीक्षा केंद्र गौतम कन्या महाविद्यालय हमीरपुर में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। गांव नरेली के रंजन शर्मा ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को रोल नंबर ढूंढने के लिए काफी परेशान होना पड़ा। परीक्षा केंद्र पर कॉलेज की तरफ से कोई गाइड करने के लिए नहीं लगाया गया था। अभिभावकों को भी अपने बच्चों को लेकर चिंतित और परेशान होना पड़ा। बीटेक की परीक्षा दिलवाने पहुंचे अभिभावक रंजन शर्मा ने कहा कि संस्था के मालिक का दावा करने वाले व्यक्ति ने परीक्षार्थियों के साथ बदतमीजी भी की और अभिभावकों के साथ भी असामाजिक व्यवहार किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हजारों रुपये देकर यह प्रवेश परीक्षा भरते हैं लेकिन निम्न स्तरीय परीक्षा केंद्रों की वजह से मुश्किलों और असभ्य व्यवहार से जूझना पड़ता है। प्रशासन को इनके खिलाफ कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाना चाहिए क्योंकि परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं इस बारे में गौतम कन्या महाविद्यालय हमीरपुर के चेयरमैन रजनीश गौतम ने कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुसार समय पर पहुंचना आवश्यक था। ऐेसे में जो परीक्षार्थी लेट आए उनकी वजह से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें