फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भवन के नीचे हों सैनिकों के लिए विभिन्न कार्यालय : संघ

विज्ञापन
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वार्षिक सम्मेलन में उपस्थित पूर्व सैनिक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की दो दिवसीय राज्यस्तरीय वार्षिक संयुक्त संगोष्ठी का समापन बुधवार को भोटा के निजी होटल में हुआ। इसमें संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल डीएस मनकोटिया, हमीरपुर इकाई के अध्यक्ष मेजर रमेश चंद्र वर्मा व नूरपुर, धर्मशाला, कांगड़ा, चंबा व ऊना के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए। उन्होंने जिले में शहीद स्मारक बनाने, सीएसडी कैंटीन, ईसीएच एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का कार्यालय एक ही जगह स्थापित करने पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिले के पूर्व सैनिक एवं वीर नारियों की समस्याओं को सुना गया। संगोष्ठी में मेजर रमेश चंद वर्मा ने कहा कि वीर नारियों को किसी भी प्रकार की आर्थिक या दस्तावेज रिकॉर्ड के संदर्भ में समस्या आती है तो उनकी मदद की जाएगी। उन्होंने समस्याओं को सुलझाने के लिए उनके दस्तावेज उच्च कार्यालय में भेजने का आश्वासन दिया। वर्मा ने कहा कि हमें पूरे राज्य में देश प्रेम एवं देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। मेजर रमेश चंद वर्मा ने बताया कि 26 जुलाई के समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में शहीद स्मारक बनाने का आश्वासन दिया है। इस पर संघ ने आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें