सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चबूतरा के पास गांव कुठेड़ा के तलाई नामक स्थान पर सोमवार रात को चोरों ने एक प्राचीन मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़ इसमें मौजूद नकदी उड़ा ली। मंदिर प्रबंधक अमरनाथ शर्मा ने कहा कि गांव तलाई में पुराना शिव मंदिर है। मंदिर के दान पात्र के अज्ञात लोगों ने ताले तोड़ दिए और इसमें रखे हजारों रुपये उड़ा ले गए। प्रबंधक अमरनाथ शर्मा ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, एसएचओ सुभाष शास्त्री ने कहा कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।