जाहू (हमीरपुर)। भोरंज थाना के तहत जाहू उपतहसील में दो कंप्यूटर और प्रिंटर की चोरी के आरोप में पकड़े दो आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों आफताब खान और ऋषभ शर्मा को सोमवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया है। इससे पहले उन्हें 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड मिली थी। अब आरोपी 29 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। एसपी भगत सिंह ने कहा कि कोर्ट की ओर से कंप्यूटर और प्रिंटर की चोरी के आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।