फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पांचवें दिन भी नहीं मिल पाया ब्यास में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन शहर के साथ सेट बेला गांव निवासी 29 वर्षीय गौरव मेहरा की तलाश में रविवार को घटना के पांचवें दिन भी एनडीआरएफ की टीम ने उसे ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया। अभी तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


गत बुधवार को ब्यास नदी में डूबे गौरव के साथ उस समय मौजूद दोस्तों से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, परंतु कोई ठोस सुराग अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने ब्यास नदी किनारे अन्य स्थलों पर भी सर्च अभियान चला रखा है तथा संबंधित थानों को अलर्ट कर दिया है। वहीं, एनडीआरएफ के गोताखोर लगातार घटनास्थल पर गोते लगा रहे हैं। इस बीच युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने बताया कि युवक की तलाश बुधवार शाम से ही जारी है। उन्होंने बताया कि युवक के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें