पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य। स्रोत : संस्थान
नादौन (हमीरपुर)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित सप्ताह मनाया गया। इस दौरान छात्रों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और विज्ञान प्रयोग जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्या सुनील दत्त लखनपाल ने छात्रों को बधाई दी। संवाद