फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने कोरोना नियमों का पालन कर दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
कन्या स्कूल हमीरपुर से शास्त्री टेट की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में सुबह 10:00 बजे से साढ़े 12:00 बजे तक जेबीटी टेट और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक शास्त्री टेट की परीक्षा आयोजित की गई। बाल स्कूल हमीरपुर में आयोजित जेबीटी टेट के लिए 141 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने बताया कि लिखित परीक्षा में 125 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि 16 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। वहीं, कन्या स्कूल में आयोजित शास्त्री टेट की लिखित परीक्षा में 69 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 63 ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि, छह अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विद्यार्थियों ने कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखकर परीक्षा दी। वहीं, विभाग की ओर से परीक्षा कड़ी निगरानी में ली गई।
- कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए पेपर लिया गया। गेट पर पहुंचते ही सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। पेपर के दौरान भी अध्यापकों ने सामाजिक दूरी का पालन करवाकर पेपर देने बैठाया था।
विज्ञापन

पायल शर्मा जबीटी प्रशिक्षु।
-पेपर आसान था। 150 में से 97 नंबर का हुआ है। इससे पहले उन्होंने जेबीटी टेट की परीक्षा नहीं दी है। इसी कारण परीक्षा में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा। परीक्षा उत्तीर्ण हो जाएगी।
शबनम जेबीटी प्रशिक्षु।
-बाहर से कोई भी प्रश्न नहीं आया था। पेपर करने के लिए समय कम था और सभी प्रश्न आसान पूछे गए थे। सभी भागों के प्रश्न सामान्य थे। जो परीक्षा की तैयारी में पढ़ा था, पेपर में वही आया था।
जागृति जेबीटी प्रशिक्षु।
-परीक्षा में बेहतरीन माहौल रहा। पुलिस भर्ती पेपर में धांधली के उपरांत सभी विभाग परीक्षाओं को लेकर सजग हो चुके हैं। परीक्षा के दौरान सख्ती से पेपर लिया गया। नकल करते हुए कोई भी विद्यार्थी नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

ललित जेबीटी प्रशिक्षु।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें