नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत श्री चैतन्य महाप्रभु गौड़ीय मठ दंगड़ी में चोर ने सेंध लगाकर रात को दान पात्र चुरा लिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गौड़ीय मठ दंगड़ी के गिरि महाराज ने बताया कि दो दिन पहले मंदिर में रात को अज्ञात चोर घुस गया। उन्होंने दान पत्र को मंदिर से उखाड़ दिया। फिर उसे उठाकर वह मंदिर परिसर के साथ खेतों में ले गया। सीसीटीवी कैमरे में चोर का चेहरा भी साफ दिख रहा है। उन्होंने बताया कि चोर ने इसके बाद दान पत्र को तोड़ने के लिए मंदिर के आसपास से ही पत्थर और सरिया का सहारा भी लिया है और सारे पैसे लेकर वहां से वह फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना नादौन में चोरी की शिकायत की गई है। सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है लेकिन अभी तक चोर नहीं पकड़ा गया है। दान पात्र में करीब 20 से 25 हजार रुपये या ज्यादा राशि भी हो सकती है। एसपी भगत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।