फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पति को दुकानदार ने लोगों के सामने मारा थप्पड़, पत्नी बाजार में कर दी धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के सलौणी बाजार में एक महिला ने खूब हंगामा किया और एक दुकानदार की अच्छी-खासी धुनाई कर डाली। महिला ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने मंगलवार को उसके पति को बिना किसी वजह के थप्पड़ जड़ दिए थे। महिला का कहना था कि दुकानदार ने सड़क पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण कर रखा है। उसके पति स्कूल बस चलाते हैं और गत दिवस जब वह बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रहे थे तो दुकानदार के अतिक्रमण के कारण बस का टायर दुकानदार के सामान से छू गया।
विज्ञापन


दुकानदार ने बस में चढ़कर स्कूली छात्रों और अध्यापिकाओं के सामने उसके पति को थप्पड़ जड़ दिए। महिला ने बुधवार को पुलिस चौकी भोटा में दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और एसडीएम बड़सर को भी लिखित शिकायत दी और दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। महिला ने शिकायत की एक प्रति बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, डीसी हमीरपुर और एसपी हमीरपुर को भी भेजी। एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने कहा कि अवैध कब्जे और अतिक्रमण की शिकायत मिली है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है और अगर शिकायत सही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें