फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से डाडू पाठशाला की सुरक्षा दीवार गिरी

Wed, 23 Jul 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक पाठशाला डाडू की सुरक्षादीवार ढही। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। बारिश के चलते राजकीय माध्यमिक पाठशाला डाडू की सुरक्षा दीवार (चाहरदीवारी) ढह गई। इससे विद्यालय भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्राम पंचायत डाडू के उपप्रधान अमृत लाल और स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रिपोर्ट विद्यालय के मुख्याध्यापक आनंद कुमार को सौंपी। मुख्याध्यापक आनंद कुमार और शिक्षक राजीव कुमार ने भी विभाग को विस्तृत रिपोर्ट भेजी। ग्राम पंचायत और क्षेत्रीय पटवारी को भी पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें