फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दर और गुजरेड़ा गांव तक पहुंचने की राह अब जल्द होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
1.64 करोड़ से बन रहा है लींडी खड्ड पर पैदल चलने के लिए पुल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। आजादी के करीब 75 साल बाद दो गांवों दर और गुजरेड़ा के ग्रामीणों की राह आसान होनी वाली है। करीब 1.64 करोड़ की लागत से पैदल चलने के लिए पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इससे दोनों गांवों के लोग व स्कूल जाने वाले बच्चे खुश हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र की धमरोल और कक्कड़ पंचायत की सीमा पर बसे दर और गुजरेड़ा गांव के करीब 40 घर लींडी खड्ड के पार होने के कारण बरसात के मौसम में परेशानी झेलते हैं। लोगों को बरसात के मौसम में घरों से बाहर जाना खतरे से खाली नहीं होता। ग्रामीणों की सालों की इस समस्या को दूर करने के लिए भोरंज विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार ने 20 अक्तूबर 2023 को पैदल चलने वाले पुल का शिलान्यास किया है। अब इस पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। पुल के बनने से दोनों गांवों के ग्रामीणों को मुख्य सड़क मार्ग बस्सी से सरकाघाट वाया चंदरूही तक पहुंचने की राह जल्द आसान होगी। पुल के अभाव से ग्रामीणों व स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को करीब तीन से पांच किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। ज्यादा बारिश व खड्ड में पानी आने से बच्चे स्कूल जाने के बजाए घरों में ही रहते हैं। कक्कड़ पंचायत के प्रधान विनोद कुमार, धमरोल के उपप्रधान विजय कुमार, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य पवन कुमार, ग्रामीण कुलदीप चंद, रमेश चंद, ब्रहमदास, सुभाष चंद, शिवराम, गोपी चंद, दीवान चंद, रतन चंद, बबली, सोहन लाल, अमीं चंद, राज कुमार, मस्त राम, बलवीर सिंह का कहना है कि पुल के बनने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग सेक्शन भरेड़ी के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि दर और गुजरेड़ा गांव के लिए बन रहे पुल का कार्य तेजी से चला हुआ है। बरसात के मौसम में कुछ रुकावट आई है। जल्द ही पुल का निर्माण कार्य संपन्न किया जाएगा। उधर, भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार का कहना है कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दर और गुजरेड़ा के ग्रामीणों की मांग पर पैदल चलने योग्य पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल के बनने से ग्रामीणों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी तथा गांव विकास की ओर अग्रसर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें