फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सलौणी से दियोटसिद्ध तक डबललेन होगी सड़क

Wed, 12 Jun 2024 02:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत सलौणी से दियोटसिद्ध डबललेन करने का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने डबललेन सड़क के निर्माण कार्य की 41 करोड़ की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दी है। बजट स्वीकृत होने के बाद इसका कार्य शुरू होगा। इससे वाहन चालकोंं और राहगीरों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

सलौणी से दियोटसिद्ध सड़क के डबललेन करने की राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सार्वजनिक मंच से घोषणा कर चुके हैं। इसको लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने लोक निर्माण विभाग को इसकी डीपीआर बनाने के निर्देश दिए थे।
अब अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क को डबललेन बनाने की डीपीआर मंजूरी के लिए भेज दी है। बजट जारी होने के बाद डबल लेन का निर्माण कार्य शुरू होगा। बता दें कि इसी सड़क से पंजाब के श्रद्धालु दियोटसिद्ध में बाबा बालक नाथ के दर्शन करने के बाद विभिन्न शक्ति पीठों के दर्शनों के लिए जाते हैं। ऐसे में सड़क के डबल लेन न होने से श्रद्धालुओं को अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। अब सलौणी से दियोटसिद्ध तक डबल लेन बनने से श्रद्धालुओं को सुगम सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों राकेश कुमार, अत्तर सिंह, राजेश्वर, सुरेश ठाकुर, कमलदास आदि ने कहा कि सड़क को डबल लेन करने के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. सिकं दर कु मार और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कवायद शुरु की थी। ऐसे में केंद्र में पुन: भाजपा सरकार के बनने और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पुन: कार्यभार बनने से लोगों में सड़क के डबल लेन बनने की आस जगी है।

उधर, लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने कहा कि सलौणी से दियोटसिद्ध सड़क मार्ग की चुनाव से पहले 41 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर भेजी गई है। डीपीआर मंजूर होने और बजट मिलने पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें