रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत रंगस-कंडरोला-चौड़ू सड़क मरम्मत के कारण यातायात के लिए 24 मई तक बंद रहेगी। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बड़ा से रैल लाहड़-चौड़ू सड़क या चौड़ू से बल्ह चौक-बाबे दी कुटिया-रैल, रंगस सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है। संवाद