फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रैलियों से दिया पोषण और मतदान प्रक्रिया में जन भागीदारी का संदेश

Wed, 13 Mar 2024 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े और आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गांव-गांव में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता प्रभात फेरियां और रैलियां निकाल रही हैं। यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सभ्यता एवं संस्कृति में प्रभात फेरी का महत्वपूर्ण सांकेतिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से जनमानस में मानवीय, आत्मीय एवं विकासात्मक भावों को जागृत कर उनमें पोषण, स्वास्थ्य एवं नागरिक उत्तरदायित्व के रूप में आवश्यक मतदान के प्रति जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 23 मार्च तक चलने वाले पोषण पखवाड़े में बाल विकास परियोजना सुजानपुर ने कार्यक्रमों की एक बृहद शृंखला तैयार की है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें