फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद सुजानपुर का अध्यक्ष पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष पद के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर उपयुक्त कार्यालय की ओर से कार्रवाई करते हुए परिषद को पत्राचार के माध्यम से सूचित कर दिया है। उपायुक्त कार्यालय से जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी के खिलाफ नगर परिषद के पांच पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया को पूरा किया है और एक पत्र उपयुक्त कार्यालय में दिया है। इस पर आगामी कार्रवाई नगर परिषद सुजानपुर की ओर से की जानी है।
विज्ञापन


इसके लिए नियम निर्धारित किए गए हैं। आने वाले दिनों में अध्यक्ष पद को लेकर विशेष बैठक आयोजित करवाई जाए। उसमें नियमों के मुताबिक कार्रवाई हो, ऐसी तमाम बातों को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय से अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया को लेकर एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें अध्यक्ष पद के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया अपनाई गई है, उस पर आगामी कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पत्र को संलग्न करके उपमंडल अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद उप मंडल अधिकारी इस विषय पर तिथि निर्धारित करेंगे। उसके बाद नियमन सरकार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। इसमें इस वर्ग से संबंधित महिला या पुरुष कोई भी अध्यक्ष पद पर विराजमान हो सकता है। इसके साथ-साथ नगर परिषद में अगर प्रधान पद को लेकर भविष्य में मतदान प्रक्रिया अपनाई जाती है तो एक मत विधायक सुजानपुर का भी आरक्षित किया गया है, वह भी अपने मत का प्रयोग चुनाव प्रक्रिया में कर सकते हैं।उधर, विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा से नगर परिषद में अध्यक्ष पद को लेकर अपने मत का प्रयोग करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मौके की स्थिति को देखकर फैसला लिया जाएगा। जरूरत पड़ती है तो मतदान प्रक्रिया में भाग लिया जाएगा।
इनसेट
नगर परिषद सुजानपुर में नौ पार्षद हैं। अब तक भाजपा के खाते में पांच और कांग्रेस के खाते में चार पार्षद थे लेकिन हाल ही में भाजपा समर्थित एक पार्षद ने कांग्रेस समर्थित चार पार्षदों के साथ मिलकर भाजपा समर्थित अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया को पूरा किया है। ऐसे में अगर मतदान प्रक्रिया होती है तो कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष नगर परिषद सुजानपुर को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें