फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कोरियन घास से सजेगा बाल स्कूल हमीरपुर का खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के ऊबड़-खाबड़ खेल मैदान में अब जल्द ही मखमली कोरियन घास नजर आएगी। इससे खेल मैदान में खिलाड़ियों को खेल अभ्यास करने में सुविधा मिलेगी। वर्तमान में प्रथम चरण के दौरान मैदान के चारों ओर पक्की निकासी नालियां बनाने और फुटपाथ बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य दो सप्ताह के भीतर पूरा हो जाएगा। प्रथम चरण का कार्य पूरा होने के बाद मैदान को समतल करने और कोरियन घास लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



वर्तमान में इस मैदान में बिल्कुल भी घास नहीं है। बारिश होने पर मैदान में पानी जमा हो जाता है। पानी की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने मैदान में क्रशर प्लांट से लाकर रेत बिछाया हुआ है। क्योंकि गणतंत्र दिवस, 15 अप्रैल हिमाचल दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह पर जिलास्तरीय कार्यक्रम इसी मैदान में होते हैं। अब मैदान के सौंदर्यीकरण पर लोक निर्माण विभाग 40 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए एक माह के भीतर मैदान को समतल कर मिट्टी डाली जाएगी और इसके बाद घास लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। घास लगाने के दौरान खेल मैदान को लोगों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा। खेल मैदान का मरम्मत कार्य करने के लिए शिक्षा विभाग ने 60 लाख रुपये का बजट जारी किया था। मई में इसका कार्य शुरू हुआ था।
कोरियन घास-

कोरियन घास धीमी गति से बढ़ने वाली बारह मासी घास प्रजाति है। यह महीन मुलायम, बनावट और घने, खरपतवार प्रतिरोधी चटाई बनाने की क्षमता के कारण मैदान को कवर करने के लिए लगाई जाती है ताकि खेल मैदान में खिलाड़ियों को खेल अभ्यास में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


कोट्स
मैदान में फुटपाथ बनाने का कार्य अंतिम चरणों में हैं। दो सप्ताह के भीतर मैदान के चारों ओर फुटपाथ बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। मैदान को समतल कर इसमें मिट्टी डालकर घास लगाई जाएगी।
विज्ञापन

संजय कटोच, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें