फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नशा मुक्ति केंद्र में हत्या कर फरार मालिक और उसके साथी नहीं चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी/हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत धबड़ियाणा पंचायत के अंतर्गत स्थापित नशा मुक्ति केंद्र बणी में हत्या के मामले में तीन दिन बाद भी केंद्र का मालिक और अन्य साथी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। पुलिस तीन दिन से इन्हें ढूंढ रही है लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। तीन दिन पूर्व पुलिस थाना बड़सर के तहत धबड़ियाणा पंचायत के अंतर्गत स्थापित नशा मुक्ति केंद्र बणी में हत्या का मामला सामने आया था। इसमें 27 वर्षीय अमित की केंद्र के मालिक व अन्य साथियों ने डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। अमित यहां पर छह माह से कार्य कर रहा था जबकि इससे पहले यहीं पर उपचाराधीन था। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के मालिक तुषार जसवाल और उसके साथियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया है तथा छानबीन जारी है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि संचालक तुषार और उसके साथियों को ढूंढने के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें