फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल भोरंज का पुराना भवन होगा डिस्मेंटल

Tue, 05 Aug 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज का पुराना भवन डिस्मेंटल होगा। अस्पताल प्रबंधन को इसके निर्देश मिल चुके हैं। पुराने भवन के स्थान पर पार्किंग की सुविधा देने की योजना है। इसके लिए प्रपोजल तैयार किया जाएगा। सिविल अस्पताल भोरंज के पुराने भवन में लैब, कार्यालय, डिस्पेंसरी और एक्सरे की सुविधा थी। भवन जर्जर होने के कारण इन सुविधाओं को अस्पताल के नए भवन में स्थानांतरित किया गया है। बीएमओ भोरंज ललित कालिया ने बताया कि पुराने भवन को डिस्मेंटल करने के निर्देश मिले हैं। डिस्मेंटल के बाद खाली जगह पर पार्किंग की योजना बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें