विधायक सुरेश कुमार राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोट रसेड़वां राहत शिविर में केसरी देवी से बातचीत करते
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा सत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेना शुरू किया। वीरवार को विधायक पपलाह गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोट रसेड़वां में बनाए गए आपदा राहत अस्थाई शिविर में पहुंचकर उन्होंने पपलाह गांव की केसरी देवी के परिवारजनों से बातचीत की। सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से संकट में हर समय लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को आदेश दिए हैं कि बारिश से प्रभावित लोगों को प्राथमिकता से मदद की जाए। इस दौरान कांग्रेस सेवादल भोरंज के अध्यक्ष सुरेंद्र जरियाल, कांगेस नेता प्यार चंद, हलका पटवारी रवि कुमार व अन्य लोग साथ रहे। संवाद