फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शातिरों ने महिला के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख रुपये

Tue, 04 Jul 2023 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन के समीप स्थापित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ में कुछ शातिरों ने एक महिला को अपने जाल में फंसा कर उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। इस संबंध में पीड़िता सिमरो देवी पत्नी कृष्ण चंद्र निवासी ग्राम टिपरी डाकखाना भटावा खुंडियां ने नादौन थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायत में पीड़िता सिमरो देवी ने कहा कि वह गत दिवस अपने घर जाने के लिए नादौन में बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान वह पैसे निकालने के लिए नादौन बस अड्डा पर लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ में गई। जहां कुछ लोग पहले से ही खड़े थे। उन युवकों में से एक ने सहायता करने के बहाने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
इसका पता उसे तब चला जब घर पहुंचने के बाद उसके मोबाइल पर उसके खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। जब तक उसने बैंक प्रबंधन की हेल्पलाइन पर कॉल कर अपना कार्ड बंद करवाया तब तक उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये निकल चुके थे। थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल ने कहा कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि एटीएम से रुपये निकालते समय सावधानी बरतें और किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें