फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शनि का रूप धारण करने वाले प्रवासी को किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर में हिंदू जागरण मंच की ओर से आयोजित मेहंदी उत्सव में शनिवार को दोपहर तीन बजे एक प्रवासी व्यक्ति शनि का दान लेेने पहुंचा। जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उसे रोका और उससे अपना पुलिस पंजीकरण दिखाने का आग्रह किया तो उसने अपना आधार कार्ड दिखाया।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह नादौन में रह रहा है, जबकि पूर्व में कई बार वह जाहू में रहता था। मूलत: श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश का रहने वाला यह व्यक्ति कई बार संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया गया है। उसके पास हमीरपुर के किसी भी पुलिस थाने का पंजीकरण नहीं मिला। हिंदू जागरण मंच की ओर से पुलिस को सूचित किया गया तथा उसे पुलिस के हवाले किया। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह प्रवासी व्यक्ति कई बार संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया गया है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से आग्रह किया कि त्योहारी सीजन में प्रवासियों पर विशेष नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें