फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेधावियों ने इसरो सेटेलाइट सेंटर, अक्षरधाम मंदिर और गांधी आश्रम का किया भ्रमण

विज्ञापन
सांसद भारत दर्शन योजना के दूसरे संस्करण में 21 छात्रों व दो अध्यापकों का दल गुजरात इसरो के सैटे
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की अनूठी पहल सांसद भारत दर्शन योजना के दूसरे संस्करण में 21 छात्रों और दो अध्यापकों का दल गुजरात भ्रमण पर है। यात्रा के चौथे दिन रविवार को हमीरपुर के होनहार छात्रों को गुजरात के अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल व गृह मंत्री हर्ष सांघवी से भेंट का शुभ अवसर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


दोनों वरिष्ठ नेतागणों से राजनीति और मैनेजमेंट के गुर सीख कर छात्र बेहद प्रभावित दिखे और उनका हिमाचली रीति रिवाज से आदर सम्मान भी किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छात्रों को समय देने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री व गृह मंत्री का धन्यवाद किया। इससे पूर्व छात्रों को पाबीबेन रबारी और डॉ. नीलेश प्रियदर्शी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। इन्होंने उन्हें स्वयं सहायता समूह से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझाया। दिन के पहले प्रहर के कार्यक्रमों के पश्चात दोपहर में छात्रों को इसरो के सेटेलाइट सेंटर ले जाया गया। जहां कार्यरत वैज्ञानिकों से मिलकर छात्र बेहद उत्साहित दिखे। छात्रों ने यहां चंद्रयान, गगनयान और आदित्य मिशन से जुड़ी अपनी सभी जिज्ञासाएं शांत कीं और आगे स्पेस के क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में भी जाना। इसरो केंद्र से निकलकर छात्रों का दल सुप्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर और गांधी आश्रम गया, जहां उन्हें धर्म, संस्कृति और भारतीय स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े विभिन्न तथ्यों को बारीकी से समझने का मौका मिला। दिन भर के व्यस्ततम कार्यक्रमों के पश्चात शाम को छात्रों को अहमदाबाद के प्रसिद्ध मानेक चौक पर ले जाया गया, जहां उन्होंने गुजरात के स्ट्रीट फूड व पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें