फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत समिति में पद सृजित करने और आवास का किराया बढ़ाने पर लिए सुझाव

Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायत समिति हमीरपुर की बैठक शनिवार को समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत समिति के सभागार में आयोजित हुई। इसमें समिति के विभिन्न वार्डों से आए निर्वाचित सदस्यों ने आगामी मासिक बैठक को लेकर एजेंडा तय किया। समिति सदस्यों ने इस मौके पर पंचायत समिति में विभिन्न श्रेणियों के पद सृजित करने, समिति आवास का किराया बढ़ाने, विभिन्न पंचायतों और समिति कार्यालय परिसर व अन्य जगह समिति के अधीन आने वाली संपत्तियों की पहचान करने, समिति के आय-व्यय, गत बैठक की कार्यवाही और समिति सचिव के आवास की मरम्मत को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन



इसके साथ ही चंद्रयान की सफलता के लिए भारत सरकार को बधाई संदेश और प्रदेश में आपदा के दौरान मुख्यमंत्री के सराहनीय प्रयासों को लेकर बधाई संदेश का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही आगामी दिनों में होने वाले पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न विभागों से विभिन्न समस्याओं को लेकर पूछे जाने वाले प्रश्नों को लेकर भी चर्चा हुई। पंस अध्यक्ष हरीश शर्मा ने कहा कि पंचायत समिति की हमीरपुर शहर में कई जगह बहुमूल्य संपत्ति है, अगर उनकी उचित देखरेख हो तो समिति को आय प्राप्त हो सकती है। इससे विभिन्न विकास कार्य संचालित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें