फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेले में खोई बच्ची को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में चल रहे राष्ट्र स्तरीय होली मेले के दौरान शनिवार को एक पांच वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ गई। बाद में पुलिस ने बच्ची को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढने में सफलता हासिल की। मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार ने कहा कि शनिवार दोपहर दो बजे के करीब मैदान में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को मैदान में एक रोती हुई बच्ची मिली। बच्ची से पूछने पर पता चला कि वह अपने परिजनों से बिछड़ गई है।
विज्ञापन


बच्ची को पुलिस स्टेशन लाया गया। जहां पर उस बच्ची से उसके घर तथा उसके माता-पिता के बारे में पूछा गया। बच्ची से मिली जानकारी के आधार पर उसके परिजनों को सुजानपुर थाना बुलाया गया। जहां पर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार ने कहा कि बच्ची के माता-पिता सुजानपुर के कसीरी महादेव में रहते हैं। बच्ची अपने पिता सरोज के साथ सुजानपुर मेला घूमने आई थी। जहां पर वह खो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रवासी परिवार की इस बच्ची के मिलने की सूचना आसपास के प्रवासी लोगों को दी। इसके आधार पर इसके परिवार को खोज निकाला तथा उसे उसके परिजनों के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें