कोट मसंदा गांव में गोशाला ढही। स्रोत : जागरूक पाठक
भरेड़ी (हमीरपुर)। पपलाह पंचायत के कोट मसंदा गांव में रविवार को मंगेश कुमार की गोशाला ढह गई। गोशाला गिरने से मवेशियों को बांधने की परेशानी खड़ी हो गई है। वहीं, साथ लगते मंगेश कुमार का मकान भी खतरे की जद में आ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की ओर से पटवारी रवि मौके पर पहुंचे और फौरी राहत के तौर पर प्रभावित परिवार को तिरपाल प्रदान किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान अंकुश सैणी भी उपस्थित रहे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पंचायत स्तर पर भी परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। संवाद